पैरालंपिक (ऊंची कूद) में निषाद कुमार ने जीता रजत पदक

टोक्यो:  भारत के पैरा ऊंची कूद एथलीट निषाद कुमार ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया। निषाद ने 2.6 मीटर जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था।

Facebook Comments