पैरालम्पिक (डिस्कस थ्रो) – विनोद कुमार ने जीता कांस्य, भारत को मिला तीसरा पदक

टोक्यो:  भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष डिस्कस थ्रो एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

इसके साथ ही भारत ने अबतक तीन पदक अपने नाम नाम कर लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया।

Facebook Comments