काग्रेंस नेताओं को डरा धमका कर नोएडा पुलिस अपना रही तानाशाही रवैया: तंवर

नोएडा:  नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर को नोएडा पुलिस द्वारा किया गया हाउस अरेस्ट।इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस  विपक्ष की आवाज़ को डरा धमका कर दबाना चाहती है जो कि प्रजातंत्र के लिए बहुत ही घातक सोच है।

भाजपा सरकार अपने जनविरोधी नितियो के कारण हमेशा देश में बवाल करवाने के लिए जनता को उकसाते हुए आंदोलन करवाने के लिए विवस किया है। भाजपा सरकार का असली चेहरा अब देश के हर वर्ग के सामने आ गया है अब ये स्पष्ट हो गया है की मोदी केवल अपने कुछ चुनिंदे ख़ास उधयोगपतियो के लिए ही उनके हिसाब से नितिया बनाते है।लेकिन जब बात हो देश के जवानो ओर किसानो व गरीब मज़दूरों के लिय नितिया बनानी हो तो उनके किसी भी स्तर पर उनके किसी भी प्रतिनिधि मण्डल से राय मुशव्रा तक नही होता।उनके सिर्फ़ नितियो के नाम पर प्रतारणा दी जाती है भाजपा कि इन्ही देश विरोधी नितियो की वजह से आज देश में आये दिन किसान व जवान व आम आदमी आत्मा हत्या करने पर विवस हो गया है।इनकी इन ग़लत नितियो की वजह से देश के अंदर बेरोज़गारी चरम सीमा पर पहुँच गयी है ओर महग़ाई का भी यही हॉल है आज देश के अंदर रिकोर्ड तोड़ महग़ाई है उसपे  भाजपा कोई ठोस कदम नही उठा पा रही है।कांग्रेस पार्टी माननीय राहुल गांधी जी व माननीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आम जनता की आवाज़ को उठाती रहेगी ।हम सब कांग्रेसी अपने नेता ओर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा दिए गए *जय जवान जय किसान* के नारे का सम्मान करते हुए जवानो व किसानो की आवाज़ को उठाते रहेंगे।

Facebook Comments