मनोज तिवारी ने झारखंड और गोड्डा से सांसद के साथ खाद्य राशन सामग्री के साथ मोदी किट के 100 पैकेट तैयार किए
Date posted: 13 May 2020
नई दिल्ली: #feedtheneedy अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वयं झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे के साथ मिलकर खाद्य राशन सामग्री के साथ मोदी किट के 100 पैकेट तैयार किए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मोंटी ने भी मोदी किट के पैकेट को तैयार करने में अपना योगदान दिया।
प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि मनोज तिवारी द्वारा तैयार किए गए मोदी किट को निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड के मजदूरों की दी गई सूची पर भेजकर उन्हें राशन की उपलब्धता कराई गई। बक्शी ने कहा कि #feedtheneedy अभियान के अंतर्गत लॉक डाउन के पहले दिन से ही दिल्ली भाजपा की ओर से गरीब, जरूरतमंद लोग व दिल्ली में फंसे मजदूरों को मोदी किट मुहैया करवाया जा रहा है। मोदी किट में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, नमक सहित घरेलू उपयोगी सभी सामान मौजूद है। हमारा यही उद्देश्य है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए गरीब और जरूरतमंद लोग जहां है वही सुरक्षित रहें। उन्हें राशन की दिक्कत न हो इसलिए प्रतिदिन लोगों को चिन्हित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी किट का वितरण किया जा रहा है।
Facebook Comments