बाबरी केस के फैसले पर राजनाथ सिंह ने कहा- देर से ही सही, न्याय की जीत हुई

नई दिल्ली:  बाबरी विध्वंस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ की विशेष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, डॉ मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस निर्णय से यह साबित हुआ है कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है।

Facebook Comments