पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी और कम्युनिटी एवं स्टेकहोल्डर कार्यक्रम का किया आयोजन

नोएडा: डीएफएम फूड्स के सहयोग से ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के द्वारा संचालित परियोजना सजग के अंतर्गत सेक्टर 8 नोएडा, में कम्युनिटी और स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों को परियोजना के उद्देश्य एवं किए गए कार्यों के विषय में जानकारी देना था। परियोजना समन्वयक श्रुति ने परियोजना के अंतर्गत किए कार्यों पर संक्षिप्त जानकारी समुदाय के साथ साझा की।कार्यक्रम में समुदाय के बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से एनीमिया के कारण, लक्षण एवं बचाव तथा सरकार द्वारा एनीमिया रोकथाम के लिए दी जाने वाली सेवाओं के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम में बीसीसी सेशन के माध्यम से कविता शुक्ला ने मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के विषय में  विस्तार से जानकारी दीl नूपुर ने तिरंगा भोजन के महत्व के विषय में बताया| जबकि बबली ने पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार एवं आयरन युक्त आहार के विषय में जानकारी दी | समुदाय से समाजसेवी विक्रम सेठी, उपदेश श्रीवास्तव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा ने परियोजना संबंधी अपने विचार साझा किए| कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन शशि अरोड़ा द्वारा किया गया जिसमें महिलाओं को पौष्टिक दलिया पुलाव और रेनबो चीला बनाना सिखाया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर ममता हेड ऑफिस से डॉ निष्ठा कथुरिया एवं डॉ अक्षय की उपस्थिति रही l कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम मैनेजर मिथलेश तिवारी के द्वारा किया गयाl सोनम के मार्गदर्शन में समुदाय से राखी, प्रिया, जैनब, अर्चना, प्रतीक्षा, आंचल, आश्मीन, रागिनी रोहन और सुमित ने एनीमिया पर नाट्य प्रस्तुत किया और बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Facebook Comments