बिहार की जनता को मिला नई सरकार का बड़ा तोहफाः मंगल पांडेय

पटना: राज्य के पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय के आदेश पर राज्य के तीन महत्वपूर्ण पुलों को आवागमन के लिए ट्रायल बेसिस पर गुरुवार को खोल दिया गया। इसमें छह लेन वाले कोइलवर पुल, एम्स-दीघा एलिवेटेड पुल एवं एक्जीविशन रोड लिंक पुल शामिल हैं। एनएच 41 के अधिकारियों से बातचीत के बाद कोइलवार पुल पर ट्रायल के तौर पर परिचालन शुरू किया गया है। 10 दिसंबर को इसका विधिवत उद्घाटन किया जायेगा।

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि एम्स-दीघा एलिवेटेड पुल पर परिचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके उद्घाटन के लिए माननीय मुख्यमंत्री के सुविधानुसार तिथि तय की जायेगी। इसी तरह पटना के एक्जीविशन रोड लिंक पुल को भी लोगों के आवागमन के लिए गुरुवार से खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन पुलों के उद्घाटन से आवागमन को नया विस्तार मिलेगा। यह नई सरकार का आमलोगों के लिए उपहार है। इससे आमलोग खुश हैं और इससे सड़क जाम से भी बहुत हद तक निजात मिलेगी। अब कम समय में लोग गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे और सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

Facebook Comments