स्वतंत्र देव कल मेरठ में चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
Date posted: 19 November 2020
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह कल 20 नवम्बर को वाराणसी में व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गाजियाबाद व मेरठ में विधान परिषद चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित होगें। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह कल 20 नवम्बर को वाराणसी में वाराणसी शिक्षक/स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर दोपहर 12 बजे से चौधरी लाॅन लंका वाराणसी में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधान परिषद चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देगें। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेगें।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे गाजियाबाद व सायं 4 बजे मेरठ में मेरठ शिक्षक/स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनावों को लेकर आयोजित बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन करेगें। उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर जी भी उपस्थित रहेगें।
Facebook Comments