गोरखपुर में जलभराव से जनता परेशान :अरुण कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर: प्रदेश सरकार बड़े बड़े विकास के दावे करके अपनी उपलब्धी गिनवाने का प्रयास करती नजर आती है लेकिन मुख्यमंत्री के पूर्व संसदीय क्षेत्र की दशा काफी दयनीय है।गोरखपुर में चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी ऐसी कोई जगह नहीं जहां के लोग जलभराव से जूझने को मजबूर न हों।यहा जनता जल जमाव, गंदगी और नदी के बाढ़ के पानी से त्रस्त है।सड़के गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।भारतीय जनता पार्टी के लोग बातों से आम जनता का पेट भरते हैं लेकिन जमीन पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।

यह कहना है पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव का।आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास गोरखनाथ मंदिर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर बीच शहर में ग्रीन सिटी 2  मे लोगों के कमर भर पानी भरा हुआ है।कॉलोनी में रहने वाले लोग जो हमेशा मोदी और योगी की रट लगाते थे।आज जब उन्हीं लोगों के घरों में पानी घुसा और सांपों ने घरों को अपना बसेरा काना शुरु कर दिया है तो वो ही लोग अब मोदी और योगी को अपशब्द बोलते नजर आ रहे है।और तो वहा पर मौजूद राप्ती नदी का यह हाल है कि कभी भी बांध टूट सकता है।जिसकी वजह से शहर कभी भी जलमग्न हो सकता है।वैसे ग्रामीण इलाके तो पहले से ही जलमग्न है।
अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे साल बंधों की मरम्मत और साफ सफाई का झूठा राग मुख्यमंत्री द्वारा अलापा जाता रहता है।लेकिन वास्तविकता यह है कि केवल गोरखनाथ मंदिर सटे हुए सड़क को छोड़कर कोई भी रास्ता स्वच्छ नहीं है।और तो और ऐसा कोइ क्षेत्र नही है जो जलमग्न ना हुआ हो।यह भारतीय जनता पार्टी के शासन में भ्रष्टाचार का एक जीता जागता उदाहरण है।
सोने पे सुहागा ये कि यहां के सांसद रवि किशन शुक्ला को गोरखपुर की जमीनी हकीकत के बारे कुछ पता ही नहीं है।लेकिन सत्ता के अहंकार इतना है कि आम जनता की सुनते तक भी नहीं है।आज स्थिति इतनी भयावह है कि नदी के बंदे पर पानी का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और उच्चतम जलस्तर के रिकॉर्ड से मात्र 12 सेंटीमीटर नीचे है।
पीस पार्टी मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती है कि  क्षेत्र के अधिकारी अपने निजी स्वार्थों के चलते यहा के विकास कार्यों को केवल कागजों दिखाकर खत्म कर देते है।जिसका नतीजा यहा की जनता को भुगतना पड़ रहा है।मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूँ कि राष्ट्रीय समस्याओं के निराकरण के बजाये गोरखपुर क्षेत्र की समस्याओं का भी निराकरण होगा तो तभी आम जनता खुश होगी अन्थया इसके परिणाम घातक होगें।

Facebook Comments