भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन देश की जनता के हितों का आंदोलन: जीवनऋषि

गाजियबाद: भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक स्वामी जीवनऋषि महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन देश और देश की जनता के हितों का आंदोलन है। हमारी लड़ाई सवैधानिक ओर जनता के हितों की लड़ाई है। देश जो जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम चल रहा हैं और विभाजन कारी नीतिया चल रही है उन्हें बर्दास्त नही किया जा सकता।

हमारा मकसद राष्ट्रीय एकता कायम करना व देश आपसी भाई चारा कायम करना है। जुल्म के खिलाफ हमारी लड़ाई है और हम किसी पर भी जुल्म बर्दास्त नही करेगे। बहुत जल्द ही बहुत सारे सन्त व उलेमा शांति यात्रा निकलेंगे और देश मे हिन्दू मुस्लिम एकता का बड़ा पैगाम देगे व साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। हमारी लड़ाई इंसानियत को बचाने की है।ईश्वर एक है यह सत्य है और धर्म या मान्यता अलग अलग हो सकती है।लेकिन जब ईश्वर एक तो लड़ाई किस बात है।यही भेद भाव खत्म करना हमारा मकसद है “वर्षो से पूरी दुनिया में फैली हिंसा की मूल जड़ जाति व्यवस्था ही है।अपनी जाति-सभ्यता को श्रेष्ठ साबित करने के लिए हिंसा और आतंकवाद का सहारा लेकर दूसरी जाति को नीचा दिखाने का षड्यंत्र मात्र है, यदि हम अब भी नहीं जागे तो न मानव बचेगा न धर्म। हम एक ही ईश्वर की संतान हैं।

हम सब समान हैं।समानता की भावना ही शांति का मूल मंत्र है” हिन्दू मुस्लिम के नाम जो खेल खेला जा रहा है वो बन्द होना चाहये।हम सभी देश की तरकी व देश के विकास लिये एक होना बहुत जरूरी है। सभी लोग एकजुट हो देश खुशाली व तरक्की के रास्ते पर चले यही हमारा मकसद है।भारत बचाओ सविधान बचाओ आंदोलन किसी भी कीमत पर किसी का भी शोषण नही होने देगा। देश की जनता से मेरी अपील है इस आंदोलन से जुड़कर देश व जनता के हितों के लिये लड़ाई लड़े।अगर हम मिलकर खड़े नही हये तो वो दिन दूर नही जब देश गुलाम हो जायेगा।इस लिये सभी लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने।

Facebook Comments