प्रदेश भाजपा पूरी दिल्ली में कल निकालेगी बाइक रैली: कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि चार राज्यों में मिली भाजपा की बड़ी जीत के उपलक्ष्य में पूरी दिल्ली में बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश में होने वाले विजय जुलूस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा चांदनी चौक विधानसभा में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारका विधानसभा में, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा में, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर अलका गुर्जर नई दिल्ली के कस्तूरबा नगर में उपस्थित रहेंगे। विजय जुलूस में प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल बदरपुर विधानसभा में, हर्ष मल्होत्रा शहादरा विधानसभा में एवं दिनेश प्रताप सिंह द्वारका विधानसभा में आयोजित विजय जुलूस में उपस्थित रहेंगे।

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि चार राज्यों में लोगों ने जिस भरोसे पर विश्वास कर भाजपा को आशिर्वाद दिया है और विकास एवं कुशल नेतृत्व को चुना है, उस भरोसे को पार्टी आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से आज हर जन को लाभ मिला है और जनता का भरोसा ही है कि आने वाला निगम चुनाव भी भाजपा जीतने जा रही है क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अपने विज्ञापन की राजनीति से बाहर नहीं आने वाले हैं जिसे जनता समझ चुकी है और उसका परिणाम ही है कि चार राज्यों में जनता ने उन्हें नकार दिया है।

Facebook Comments