कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया मनोनयन पत्र 

नोएडा:  गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सैक्टर 29 स्थित प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद बंसल द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अभिषेक जैन व नवनियुक्त शहर अध्यक्ष संजय तनेजा को मनोनयन पत्र दिया गया।इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बंसल ने कहा कि आज प्रदेश के साथ पूरे देश का व्यापारी परेशान है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो टैक्स सिस्टम आम व्यापारी वर्ग पर लगाया जा रहा है जिसमे आज जीएसटी से  पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

आम व्यापारी वर्ग परेशान है।केंद्र प्रदेश की नीतियों से जनता में आक्रोश है।जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि शीघ्र ही गौतम बुद्ध नगर के व्यापारी वर्गों को कांग्रेस पार्टी द्वारा जोड़ने का कार्य किया जाएगा और पूरी मजबूती के साथ व्यापारियों के दुख सुख में शामिल होकर व्यापारी वर्ग को मजबूत करने का काम किया जाएगा।इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्षता शाहबुद्दीन, युवा कांग्रेस गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग फिरे नागर,महानगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ललित अवाना, महानगर कांग्रेस कमेटी महासचिव जितेंद्र अम्बवता,महासचिव रिजवान चौधरी, महासचिव रामकुमार शर्मा,उपाध्यक्ष डॉ सीमा , आसिफ मंसूरी, गौरव जैन, अंकुर जैन, राहुल जैन, विशाल जैन, अमित जैन, राकेश कौशिक, राहुल कुमार व तमाम साथी मौजूद रहे।

Facebook Comments