स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने मायावती की माता रामरती के निधन पर की शोक व्यक्त

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की माता रामरती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Facebook Comments