स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने मकर संक्राति पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी
Date posted: 14 January 2021
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मकर संक्राति और खिचड़ी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मकर संक्रांति पर बधाई व शुभकामनाये देते हुए कहा कि स्नान, दान, धर्म, समरसता और कर्तव्य परायणता का महापर्व मकर सक्रांति आमजन के जीवन को खुशियों से परिपूर्ण करे। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि व ऐश्वर्य की वृद्धि साकार हो।
Facebook Comments