यूपी उपचुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश के सात विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं की उत्साहजनक सहभागिता के लिए उनका आभार जताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कोरोना के संकट के बीच लोकतंत्र के उत्सव में आवश्यक सावधानियों के साथ मतदाताओं ने जिस तरह से सक्रिय भागीदारी की है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा मतदान के प्रति मतदाताओं का उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दिखाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव अभियान में अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments