बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 94 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म
Date posted: 3 November 2020
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को सुबह सात बजे से 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कोरोना काल में हो रहे चुनाव को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 32.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयेाग कर चुके हैं। सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या कम है, लेकिन आयोग के अधिकारियों का मानना है कि दिन चढ़ने के बाद काफी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचेगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दीघा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Facebook Comments