स्वतंत्र देव सिंह ने जेपीएस राठौर की माँ की निधन पर किया शोक व्यक्त

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर की माता सरोज सिंह राठौर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर जी की माता जी का गोलोकवासी हो जाना दुखद है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर की माता सरोज सिंह राठौर के निधन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, कान्ताकर्दम, दयाशंकर सिंह, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सेन चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेन्द्र चैधरी, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, डा. चन्द्रमोहन सिंह, देवेश कुमार, शंकर गिरि, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रान्शुदत्त द्विवेदी, मीना चैबे, रामचन्द्र कनौजिया, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुन्तला चौहान, अनामिका चैधरी, पूनम बजाज, कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, समीर सिंह, डा. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग संयोजक डा. तरूणकान्त त्रिपाठी, सह सयोंजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी ने भी शोक व्यक्त किया है।

Facebook Comments