स्वतंत्र देव सिंह 27 फरवरी को मऊ में करेंगे पटेल की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी कल 27 फरवरी को मऊ में प्रवास पर रहेगें।  सिंह सुबह 11ः30 बजे रामपुर बेलौली थाने के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा रामवृक्ष चौबे स्वाधीन शिक्षा निकेतन रामपुर बेलौली में किसान जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दोपहर 3ः30 बजे ग्राम कासिमपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। जबकि सायं 5 बजे आर.एस. पैलेस पुरानी तहसील मऊ में संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। इसके पश्चात् सायंकाल 6 बजे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे। सिंह सायं 6ः30 बजे जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगे।

Facebook Comments