टी. पी. एस. कॉलेज के वनस्पति विभाग द्वारा ‘हेल्थ फॉर ऑल’ आयोजित

पटना: टी0 पी0 एस0 कॉलेज के वनस्पति विभाग द्वारा आयोजित ‘हेल्थ फॉर ऑल’ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय  वेब कॉन्फ्रेस एण्ड साइन्टीफीक बेमिनार के मुख्यं वक्ता यूनिवर्सिटी ऑफ मेसाचुसेटस मेडिकल स्कूल ,यू0 एस0 ए0 के शोध वैज्ञानिक डा.नीरज कुमार निराला ने सेफगार्डिंग सोमैटिक जीनोम इंटीग्रीटी फॉर डिजिज  प्रिवेन्सन पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि आर0 एन0 ए0 आई के तकनीक के द्वारा जीन की क्रिया को कम या बन्द  किया जा सकता है । इससे बनने वाला टॉक्सिक पदार्थों को रोका जा सकेगा ।

दक्षिण बिहार केन्द्री य विश्विविद्यालय के प्राध्यापक प्रो0 संजय कुमार ने म्यूटेशन एण्ड इट्स रोल इन क्रॉप इम्प्रुभमेंट विषय पर बोलते हुए कहा कि इसी तकनीक के प्रयोग से हरित क्रांति हुई  । बिहार में भी इस तकनीक के प्रयोग से फसल के कई नई किस्में पैदा किया गया है । साथ ही स्टेम सेल थेरापी से बल्ड  कैंसर का इलाज संभव हो पाया है  । अध्यक्षीय वक्तव्य  देते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो0 उपेन्द्र  प्रसाद सिंह ने कहा कि 1977 में डब्लू्0 एच0 ओ0 ने हेल्थ फॉर ऑल का स्लो्गन दिया था । स्वास्थ  मनुष्य् की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है । इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सी0 सी0 डी0 सी0 प्रो0 तनुजा ने कोविड 19 के कारण से उत्पन्न संकट के क्षण में  चिकित्सा  व्यवस्था  को जन-जन तह पहुँचाना आज की प्राथमिकता है । इस अवसर पर दर्शनशास्त्र  के प्राध्यापक प्रो0 श्यामल किशोर ने आहार, विहार एवं प्राकृतिक उपचार को स्वरस्थ‍ जीवन का मूल मंत्र बतलाया । कार्यक्रम का संचालन वेमिनार के आयोजन सचिव डॉ0 विनय भूषण ने किया ।

कार्यक्रम का प्रारम्भर संयोजक डॉ0 शिवम यादव के स्वासगत भाषण से हुआ तथा धन्य वाद ज्ञापन प्रो0 अंजलि प्रसाद ने की । इस अवसर पर प्रो0 रूपम, प्रो  कृष्णनंदन प्रसाद, प्रो  धर्मराज राम,प्रो जयोतसना, डॉ0 देवारती घोष, डॉ0 नूतन, डॉ0 प्रशांत एवं काफी संख्यां में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।

Facebook Comments