कृषि बिल को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रही केंद्र सरकार: पीस पार्टी

नोएडा:  तीन कृषि कानून के खिलाफ आदोंलन कर रहे किसानों के समर्थन व बिल्ड़रों की मनमानी के खिलाफ पीस पार्टी ने नोएडा के सैक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि पार्टी किसानों के हर संघर्ष में साथ है। केंद्र सरकार को एमएसबी पर कानून बनाने की जरूरत है।पार्टी नागरिकता संशोधन कानून की वापसी के लिए संघर्ष करती रहेगी।

आगे कहा कि  इसका सबसे बड़ा नुकसान पिछड़ों व दलितों का है।केंद्र सरकार कृषि बिल को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रही है।जिसको बिल्कुल भी सहन नहीं किया जा सकता। इसके अलावा पार्टी ने जिला प्रशासन से लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ जांच की मांग की।संजय गुर्जर ने आरोप लगाया कि सुपरटेक बिल्डर पर लोगों का कई करोड़ो रुपये है।जिले में अनेकों बिल्डर मनमानी करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा हैं लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा कोइ कारवाई नही की जा रही है। पीस पार्टी ऐसे बिल्ड़रों के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों का शोषण नहीं होने देंगे।इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवराज सिंह पवार कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और 2022 में पीस पार्टी प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी दल बन कर उभरेगा। वही पीस पार्टी के प्रदेश सचिव नईम मंसूरी ने कहा कि प्रदेश सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव सुमित नागर ने कहा प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को खोखला कर दिया है।
इस मौके पर सपा छोड़कर पीस पार्टी में शामिल हुए दादरी निवासी पूर्व सभासद हाजी शमीम मलिक को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर,पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शिवराज पंवार,प्रदेश सचिव नईम मंसूरी,प्रदेश महासचिव सुमित नागर,गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष फकरुद्दीन मेवाती,साबुद्दीन नेताजी,शान प्रधान आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments