प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर प्रगतिशील है: श्याम जाजू
Date posted: 30 June 2020
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के भाजपा सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोदी सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र दिल्ली जनसंवाद रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने द्वारका, दिल्ली सह प्रभारी तरुण चुघ ने राजेंद्र नगर व मिजोरम प्रभारी श्री पवन शर्मा ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित किया।
श्याम जाजू ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर प्रगतिशील है। दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में मोदी सरकार ने 70 सालों से चली आ रही हर समस्या का समाधान किया चाहे वह धारा 370 एवं 35ए का उन्मूलन हो, ट्रिपल तलाक का खात्मा हो, श्री राम मंदिर विषय का समाधान हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून को लागू करवाना हो। मोदी जी ने आपदा को भी देश के लिए अवसर के रूप में तब्दील करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए। पिछले 6 वर्षों से मोदी सरकार का प्रयास है कि हमारा गांव अपने दम पर खड़ा हो, सशक्त हो और उन्हें किसी की सहारे की जरूरत ना पड़े। इसी उद्देश्य के साथ मोदी सरकार ने गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत की है जिसके तहत श्रमिकों के आत्मसम्मान की सुरक्षा भी होगी और उन्हें रोजगार दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
श्री जाजू ने चीन को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बयानबाजी पर हमला बोला और कहा कि मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने चीन से डोनेशन लिया, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस ने समझौता किया और अब राष्ट्रभक्ति करने का नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस ने गलवान घाटी हमले को लेकर भी निम्न स्तर की राजनीति की और देश को गुमराह करने का प्रयास किया। जब मोदी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही थी तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ा रही थी। करोड़ों देशवासियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लाखों कार्यकर्ता ने दिन-रात देशवासियों की सेवा के लिए खड़े रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कठिन काल में 19 करोड़ से अधिक फूड पैकेट्स 5 करोड़ से अधिक राशन के और 5 करोड़ से अधिक फेस मास्क बांटे।
कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि मोदी जी ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में देश और दुनिया को एक नई राह दिखाई है। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने पर विशेष काम किया गया जिसके कारण पूरी दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है। लॉकडाउन के कारण देशवासियों की आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव ना पड़े इसी उद्देश्य के साथ मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रुपए का आत्मनिर्भर अभियान पैकेज के माध्यम से विकास के नए रास्तों को खोला है।
श्री चुघ ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के जन धन अकाउंट में रूपय 500 की तीन किश्तें दी गई, 8.70 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अग्रिम किश्त दी गई, 8 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि आज ही मोदी जी ने घोषणा की गरीब कल्याण योजना के तहत अगले पांच महीनों के लिए 80 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही हर परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा। इस योजना के लिए 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इस घोषणा से गरीब-जरूरतमंद परिवारों की राशन के खर्च की चिंता दूर हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में हम निश्चित ही कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने सिख प्रकोष्ठ द्वारा पगड़ियों से मास्क बनाए जाने के अभियान को भी सराहा और कहा कि सिख समाज के लोग सेवा कार्यो में सदैव अग्रसर होते हैं और इस संकट के समय में भी समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए हमारे सिख बंधु इस अभियान के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने द्वारका विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के विकास में केंद्र की भाजपा सरकार के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या दूर करने के लिए ईस्टर्न व वेस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस बनवाया, धौला कुलां फ्लाईओवर बनाया, द्वारका एक्सप्रेस का काम शुरू करवाया, मेट्रो के चैथे चरण का काम के लिए भी मंजूरी दे दी है। अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया गया, दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को पक्का मकान दिया जा रहा है।
केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए श्री बिधूड़ी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आए संकट के समय में भी मोदी सरकार के हस्तक्षेप के बाद ही दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में परिवर्तन आया है। दिल्ली के लोग भी इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को सुरक्षित रखने में असफल रही। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की जगह केजरीवाल सरकार ने टीवी, प्रिंट के विज्ञापनों पर खुले हाथों से जनता का पैसा बहाया और दिल्ली के लोगों को इलाज और टेस्टिंग के लिए दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया। यदि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री जी ने बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, एंटीजेन टेस्टिंग, निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च कम करने आदि की व्यवस्था नहीं की होती तो न जाने आज क्या होता। मैं एक बार फिर से माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आभार करता हूं कि उन्होंने इस संकट के समय में दिल्ली के लोगों की समस्याओं का निवारण करने हेतु स्वयं मोर्चा संभाला।
Facebook Comments