एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार के प्रभारी पटना में अपने पदाधिकारियों से करेंगे मुलाक़ात
Date posted: 28 June 2020
पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र शुक्ल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार के प्रभारी के के शर्मा 27 जून को बिहार पटना आ रहे हैं । श्री शर्मा तीन दिवसीय दौरे पर 27 को पटना पहुंचेंगे,एवं रात्रि में विश्राम करेंगे । 28 जून को दिन 11 बजे प्रदेश कार्यालय मे अपने पदाधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे । 29 जून को राजगीर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे, और रात्री मे पटना लौट आएंगे और 30 तारीख को पुनः दिल्ली वापस चले जाएंगे ।
Facebook Comments