किसान आदोंलन के नायक गुरनाम सिंह को पीस पार्टी ने दिया समर्थन

नोएडा: पीस पार्टी के नोएडा स्थित कार्यालय पर कृषि कानूनों के खिलाफ चले आदोंलन के विषय पर बात करते हुये पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से गरीब, किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सभी परेशान हैं। किसान अपने हक के लिए पिछले चार महीनों से तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे है।

देशभर में किसान को एकजुट करने का श्रेय भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को जाता है।गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में ही किसानों ने विरोध की सबसे पहली आवाज हरियाणा के पिपली से उठायी थी।किसानों को बड़ी तादात एक जगह इक्कठा होते देख प्रदेश सरकार ने किसानों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करवाया था।इसी लाठीचार्ज के बाद से ही गुरनाम सिंह चढूनी देशभर के किसानों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुये थे।संजय गुर्जर ने आगे बताया कि सब से अधिक सहादत पंजाब के किसानों दी है।किसानों के असली और सर्वमान्य नेता है गुरनाम सिंह चढूनी ही है।
तीनो कृषि बिलो का विरोध इसलिए जरुरी है क्योंकि इससे देश व देश का किसान बर्बाद हो जायेगे,रोजगार का कोई साधन नही रह जायेगाऔर देश के लोग अम्बानी और अडानी की गुलामी करेगे।पंजाब के किसान नेताओ पर देश की जनता व किसानों अधिक उमीद है।पीस पार्टी गुरनाम सिंह का पूरा समर्थन करती है। पीस पार्टी बहुत जल्द सिंघु बोडर पर जाकर आंदोलन को समर्थन देंगे व किसानों को अधिक से अधिक आंदोलन से जोड़ा जायेगा।
अन्य किसान नेताओ के सवाल पर श्री गुर्जर ने कहा की वो आंदोलन की लड़ाई कम लड़कर राजनीति ज्यादा कर रहे है।आंदोलन के असली हीरो स्वच्छ छवि के गुरनाम सिंह चढूनी ही है।उत्तर प्रदेश की जनता इन सीधे व सच्चे नेता को पूरा समर्थन करती है।बहुत जल्द उनसे बात करके चिल्ला बॉर्डर पर एक बड़ा आंदोलन होगा।

Facebook Comments