प्रदेश सरकार की भूमिका महिलाओं के हित में नहीं है,इसके लिए आन्दोलन छेडना होगा

लखनऊ 16 नवम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुयी जिसमें संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के प्रयास में तेजी लाने और बूथ स्तर तक संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित करने की रणनीति बनाई गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुये महिला प्रकोष्ठ की प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 कृष्णा जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक जिले में महिला जिला व नगर अध्यक्षों को कार्यकारिणी गठन हेतु दिसम्बर माह तक का समय सुनिष्चित किया गया। जनवरी माह में प्रदेष कार्यकारिणी की बैठक जिला व नगर संगठनों की समीक्षा की जायेगी।
महिला प्रकोष्ठ की बैठक को राष्ट्रीय महासचिव षिवकरन ंिसह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महिला हितों के लिए हर आन्दोलन में पूरा सहयोग किया जायेगा। महिलाएं दल की नीतियों कार्यक्रमों को घर घर पहुचाएं व सरकार की महिला विरोधी नीतियों से उन्हें अवगत करायें।
मध्य जोन अध्यक्ष शमीम बानों ने कहा कि प्रदेष सरकार की भूमिका महिलाओं के हित में नहीं है। इसके लिए आन्दोलन छेडना होगा।
कासगंज से मीरा भारती ने भी ब्लाक में महिला संगठन को मजबूत ढंग से तैयार करने की बात कही। रेखा रानी ने अपने सम्बोधन के कहा कि इस समय वर्तमान सरकार में महिलाओं की समस्या बढने की बात कही। रानी देवी ने वर्तमान सरकार में बढी हुयी मंहगाई की चर्चा की जिसमें रसोई गैस की बढ़ी हुई दरों से गृहस्थी पर व्यय का बोझ बढा है।
इस अवसर पर रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, निषा, चन्द्रकांत अवस्थी आदि लोग मौजूद थे।

Facebook Comments