किसानों को साधने के लिए ट्रैक्टर रैली का आयोजन

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना के नेतृत्व में नोएडा शहर में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया।यह रैली नोएडा स्टेडियम से शुरु होकर पूरे शहर में चली।किसान रैली का समापन मोरना गांव में किया गया। ट्रैक्टर रैली के मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद गन्ना संस्थान के अध्यक्ष माननीय मंत्री नबाब सिंह नागर ने रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया।इस रैली में प्रभारी के रूप में विराट सिंह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

किसान रैली में सैकड़ो किसान ट्रैक्टर के साथ मौजूद रहे।इस अवसर पर माननीय मंत्री नागर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बिल लाये गये थे जो किसानों के हित के लिए थे।लेकिन कुछ स्वार्थी किसानों के आंदोलन के चलते   प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानून बिल वापस ले लिया।जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से ही किसानों के हित में काम रही है जो विपक्ष को पच नहीं रहा है और आज विपक्ष के लोग ही आंदोलन के नाम पर धरने पर बैठा रखा है।जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि किसानों के बहाने सरकार पर विपक्षी निशाना साध रहे हैं, लेकिन आज का किसान शारीरिक श्रम के साथ-साथ काफी समझदार भी है।
ऐसे में किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सुशील शर्मा व रवि यादव,  ब्रजपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा नोएडा महानगर के महामंत्री घनश्याम यादव और मुक्तानंद शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष मूलचंद्र शर्मा, रोहित शर्मा इंद्राज खटाना, पप्पू  प्रधान, दिनेश चौहान, किसान मोर्चा जिला मंत्री सतपाल अवाना, साहिल शर्मा, अनिल मास्टर , चमन चौहान , जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रवीण कुमार झा, जिला सह मीडिया प्रभारी सौरभ बसोया ,जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी , जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, जिला शोध प्रमुख संदीप उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव, रवि अग्रवाल, धर्मेंद्र नंदा , विकास भाटी, भगवत दयाल ,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, शक्ति सिंह  गुर्जर ,महेश चंद , संजीव पटेल, सुरेश चौहान, गजराज भारद्वाज और प्रदीप शर्मा ,किसान मोर्चा के  मंडल महामंत्री हिमांशु शर्मा, संजय बैसला और बलवंत सिंह आदि देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments