उमेश गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिला उपाध्यक्ष

नोएडा:  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्ग को साधने के लिए जिला गौतमबुद्ध नगर में जिले की नई कार्यकारणी घोषित की गयी।जिले की कमान उमेश यादव को सौपी गयी है। वही उमेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।आपको बता दे कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने जिले की टीम की घोषणा करते हुये नोएडा के सर्फाबाद निवासी उमेश यादव को नोएडा महानगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वही नाेएडा के अगाहपुर निवासी समाजसेवी उमेश गुप्ता की सामाजिक कार्यों में सक्रियता, सांगठनिक क्षमता, संगठन के प्रति उनकी लगन व परिश्रम को देखते हुए उन्हें नोएडा महानगर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और पिछड़ो की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ो की और आम लोगों के हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।हम उत्तर प्रदेश में 2022 में भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।वही नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नोएडा महानगर उमेश गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में व पिछड़ो की समस्याओं के समाधान के लिए अपना जी जान लगा देंगे।बताते चले कि क्षेत्र की जनता को भी आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वह सत्य, निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर नोएडा में पिछड़ो के सारथी बनेंगे।

Facebook Comments