अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी, 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल
Date posted: 30 September 2020
नई दिल्ली: भारत सरकार की तरफ से देश में अनलॉक 5 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन ये केवल 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोले जाएंगे। इस दौरान सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करना होगा।
Facebook Comments