हाथरस के बाद बलरामपुर में युवती से गैंगरेप, देर रात किया अंतिम संस्कार
Date posted: 1 October 2020
उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में भी हाथरस जैसी दरिंदगी और हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यहां पर दो लड़कों ने दोस्ती के बहाने एक दलित युवती को बुलाया और इसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस जघन्य हरकत को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को गंभीर हालत में एक रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया, जहां उसकी मृ्त्यु हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
Facebook Comments