यूपी में 01 से 07 अक्टूबर तक मनाया जायेगा ‘‘वन्य प्राणि सप्ताह’’
Date posted: 1 October 2020
लखनऊ: गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह (01 से 07 अक्टूबर तक) ‘‘वन्य प्राणि सप्ताह’’ मनाया जायेगा। इस अवसर पर जनसामान्य का सहयोग प्राप्त करते हुए उन्हें वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।
यह जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव सुनील पाण्डेय ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि वन्य प्राणि वनों तथा हमारे जीवन की महत्पूर्ण कड़ी हैं। वन्य प्राणि सप्ताह के द्वारा वन्य प्राणियों के परिवेश को सुरक्षित रखने तथा इनके संरक्षण हेतु जनता को जाकरूक करने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान विशेष तौर से बच्चों को वन्य जीवों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवधि में नवाब वाजिद अलीशाह प्राणि उद्यान एवं कानपुर चिड़िया घर में कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए बच्चें को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।
Facebook Comments