सपा सरकार आने पर शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान

नोएडा: नोएडा महानगर की महिला उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 40 में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सेक्टर की प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग शामिल हुए उनके साथ साथ महिला सभा की प्रभारी व नोएडा महानगर उपाध्यक्ष गौरव चाचरा भी मौजूद रहे।मंच का संचालन सचिव श्याम सुंदर ने किया।

इस बैठक में महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने लोगों को  पिछले समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों को बताया तथा 2022 में समाजवादी सरकार आने पर शहर की समस्याओं को प्राथमिकता पर रख कर समाधान निकाला जाएगा।उन्होंने शहर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था, पानी ,सड़क, बच्चों की स्कूल की फीस, भ्रष्टाचार, अपराध,महंगाई तथा बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया।वहां मौजूद तमाम लोगों ने अध्यक्ष दीपक विग से वादा किया कि इस बार उस समाजवादी पार्टी का पूरा साथ देंगे।इसी क्रम में आज नोएडा महानगर की महिला उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 40 में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सैक्टर की प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग शामिल हुए।उनके साथ साथ महिला सभा की प्रभारी व नोएडा महानगर उपाध्यक्ष गौरव चाचरा भी मौजूद रहे।बैठक में दीपक विग, गौरव चाचरा, सोनिया शर्मा, श्याम सुंदर, सुमन ,पुष्पा ,प्रेमा सिंह ,गीता ,सुरेश गर्ग ,हेमा, इंदू सिंह ,सुशीला गर्ग ,सुनीता कटारिया ,मनीषा ,पूजा ,मंजू, रेखा ,हेमलता ,नेहा ,अंजू ,विनीत कटारिया ,कुलदीप तिवारी ,संजीव शर्मा ,रूबी ,श्याम सुंदर शर्मा, ज्योति, कुक्की, आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments