महिला शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

ग्रेटर नोएडा: देश की प्रथम शिक्षिका और महान समाजसुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर स्थित केशराम इंटर कालेज में महिला शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले महिलाओं की आदर्श है जिन्होंने  महिला उत्थान के लिए रूढ़िवादी परम्पराओं के खिलाफ जाकर संघर्ष किया और महिला सुरक्षा सम्मान बाल विवाह विधवा विवाह और छुआछूत आदि मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। देश में पहले बालिका विधालय की शुरुआत करने का श्रेय उन्ही को जाता है जिसे उन्होंने 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में शुरू किया।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरुआत की जाय।इस दौरान कालेज की प्राचार्या डा विनय पांडेय,ऋचा गर्ग, बिंदु सिंह, लोकेश आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया।वही नोएडा के सैक्टर-93 स्थित गेझा गांव में भी महिला उन्नति संस्था की नोएडा युनिट द्वारा सावित्री बाई फुले के जन्मदिन को महिला उत्सव के रूप में मनाकर पुष्प अर्पित किये।
महिला उन्नति संस्था के नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी वंदना झा ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले शिक्षिका के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थीं समाज में व्याप्त कुप्रथा के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने हर धर्म के लिए काम किया। समाज के विकास में खासकर महिलाओं के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए आज पूरा राष्ट्र उन्हें नमन करता है।

Facebook Comments