मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया गया जागरूक

नोएडा: रविवार को नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं और महिलाओं को महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान नमामि गंगे की जिला संयोजिका प्रज्ञा पाठक शर्मा ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं । समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन सुषमा अवाना ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपने विचार रखें।
संस्था के संस्थापक करुणेश शर्मा ने बताया कि एक महिला ही इस समाज का वह अंग है जिसके बिना समाज का होना असम्भव है। इस दौरान वसीम खान ने महिलाओं के लिए गीत गाकर सभी को मोहित किया। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सराहनीय कार्य के लिए समाजसेवी सीमा रावत को कुशल नारी शक्ति नामांकित किया गया।

कार्यक्रम में सीता शर्मा, प्रज्ञा पाठक शर्मा, सीमा रावत, कीर्ति सिंह, पूजा मेहरा, नोबिता दास. रजनी ककड़, सुषमा अवाना, रचना अरोड़ा, रीना पवार, फिरदौश खान, अनमोल सहगल, अजय चौहान, सचिन गुप्ता, चन्द्रमा मद्धेशिया, सुधीर राय, राहुल अवाना, करुणेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, अर्पित अग्निहोत्री, आरती मिश्रा, दीपक, रोहित शर्मा, सत्यवान, दीपक कनोजिया, राज मंडल, मोहन साह, सहजाद, अविनाश, वैभव शर्मा, सौरभ सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, वसीम खान के अलावा कई युवा साथी उपस्थित थे।

Facebook Comments