जरूरमंद गरीब व असहाय लोगों को महिला उन्नति संस्था ने बांटे कंबल

नोएडा: ठंड में ठिठुर रहे लोगों के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की नौएडा महानगर इकाई ने नौएडा महानगर अध्यक्ष वंदना शर्मा और प्रभारी रेनू वाला शर्मा की अध्यक्षता में सैक्टर 44 एवं सैक्टर 93  के पास सड़क किनारे जरूरमंद गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किये। साथ ही बच्चों को खाने का पैकेट, केले और अन्य ताजे  फल देकर  नव वर्ष पर इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास किया।

मीडिया प्रभारी बंदना झा ने बताया कि हमारी संस्था जगह जगह जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने व कोविड-19 को देखते हुए ताजे फल और मास्क आदि का वितरण कर रही है नव वर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम पुनः शुरू होकर लगातार 5 दिन तक चलता रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष उमा जयसवाल,  प्रभारी रेनू बाला शर्मा, महासचिव मीना देवी, व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Facebook Comments