योगी ने दूसरी बार सी.एम पद की शपथ ली, उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 की शुरुआत

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई।
केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद और राकेश सचान ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

Facebook Comments