:युवाओं ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जयंती पर सुभाष जी को याद किया

नोएडा : नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से सेक्टर -31 कार्यालय  में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिव अंकुश प्रजापति के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि बोस एक मना स्वतंत्रा सेनानी थे। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान मुकेश कुमार कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के संघर्ष के लिए देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी इंडियन सिविल सर्विस छोड़ी थी। जबकि वे आइसीएस के लिए चयनित सूची में चौथे स्थान पर थे।
इस मौके पर फिरदौश खान, प्रिया यादव, बंटी पंडित, विशाल, आकाशदीप, राहुल, राजू, पंकज, सुशांत, अजित मिश्रा, अजय मोहन, दीपक कनोजिया, राकेश कुमार, शेखर, अमित शर्मा, सत्यवान खिलार, गौरव, शिवकुमार, रंजन, निखिल के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।

Facebook Comments