युवा विश्व ब्राह्मण संघ ने की श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव गोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद:  श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव गोष्ठी कार्यक्रम के उपलक्ष में युवा विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बर स्वामी, एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज गौतम का उदबोधन रहा। जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  गौरव शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री  नेहा शर्मा जी, राष्ट्रीय मंत्री अविनाश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री मयंक शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री  शुभम दुबे, आकाश शर्मा, एवं  प्रदीप शर्मा जी व अनेक युवा ब्राह्मणों ने संयुक्त रुप से श्री भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर भगवान परशुराम जी के फरसे पर माल्यार्पण कर पूजन किया l

अंबर स्वामी, पंडित मनोज गौतम ने परम आदरणीय चेयरमैन मांगेराम शर्मा के पद–चिन्हों पर चलने का युवा शक्ति से आवाहन किया और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी. पांडे के मार्गदर्शन में देशभर में हो रहे ब्राह्मणों के सशक्तिकरण के कार्यों के बारे में अवगत कराया l

Facebook Comments