September 12, 2026 | 18:36:39
लखनऊः कवियों, लेखकों और विद्वानों की नगरी लखनऊ एक बार फिर साहित्यिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने जा रहा है। नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (छठज्) द्वारा आयोजित 5वां गोमती पुस्तक महोत्सव 12 से 20 सितंबर 2026 तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.पी. सेन सभागार में आज निदेशक छठज् युवराज मलिक और अर्थशास्त्र विभाग प्रमुख प्रो. रोली मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।
प्रो. रोली मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में ‘पढ़े लखनऊ, बढ़े लखनऊ’ और ‘पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय’ के दृष्टिकोण पर कार्य हो रहा है। यह महोत्सव केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है।
युवराज मलिक ने कहा कि यह महोत्सव केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि युवा लेखकों, स्थानीय बहुभाषी लेखकों और सांस्कृतिक कलाकारों को मंच प्रदान करता है। यह पुस्तकालयों और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के मुख्यमंत्री के प्रयासों का हिस्सा है। महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
महोत्सव में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अवधी सहित भारतीय भाषाओं की हजारों पुस्तकों के साथ 121 प्रकाशकों के 250 स्टॉल लगेंगे। साहित्यिक चर्चाओं में महिला पहचान, युवा साहित्य, अनुवाद, विरासत, अंतरिक्ष-विज्ञान और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर सत्र होंगे।
प्रमुख वक्ताओं में उपराज्यपाल दिल्ली तरनजीत सिंह संधू, अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, लेखक शांतनु गुप्ता और पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह शामिल होंगे।
बच्चों के लिए ‘बाल मंडप’ में कठपुतली शो, कहानी सुनाना, वैदिक गणित, माइंडफुलनेस, क्ले आर्ट, कविता पाठ सहित प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से संवाद का अवसर मिलेगा।
हर शाम पारस बैंड, बिरजू महाराज संस्थान की कथक नृत्य-नाटिका ‘रघुवंशम’, मुशायरा, थिएटर और दास्तानगोई जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी, छठज् अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।