September 02, 2026 | 11:11:39

SCO Summit में PM मोदी का बड़ा संदेश, पुतिन से मुलाकात में बोले- युद्ध नहीं, शांति जरूरी

01 Sep 2026
SCO Summit में PM मोदी का बड़ा संदेश, पुतिन से मुलाकात में बोले- युद्ध नहीं, शांति जरूरी

बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी अहम द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

पुतिन के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता है और दुनिया को अंतहीन युद्ध से निकलकर युद्ध के अंत की ओर बढ़ना चाहिए।

SCO Summit में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भी भारत का सख्त रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए उसके पूरे तंत्र को खत्म करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।

बिश्केक में आयोजित सम्मेलन के दौरान SCO नेताओं ने संयुक्त घोषणा पर भी हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने SCO के लिए सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर को भारत की प्राथमिकताओं का हिस्सा बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement