September 03, 2026 | 11:04:04

UP NEET UG 2026: चॉइस फिलिंग शुरू, 5 सितंबर तक मौका

02 Sep 2026
UP NEET UG 2026: चॉइस फिलिंग शुरू, 5 सितंबर तक मौका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में NEET UG 2026 काउंसलिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। Round-1 की Choice Filling प्रक्रिया आज 2 सितंबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों व पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास 5 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक अपनी पसंद भरने और जमा करने का मौका है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रैंक, उपलब्ध सीटों और पसंद के कॉलेजों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से चॉइस भरें।

चॉइस फिलिंग के लिए अभ्यर्थी UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पोर्टल पर UG के लिए Choice Filling का विकल्प उपलब्ध है।

News Circle के लिए बड़ी बात:
👉 चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख — 5 सितंबर 2026, रात 11 बजे
👉 प्रक्रिया — ऑनलाइन
👉 उम्मीदवारों को समय रहते अपनी पसंद लॉक करने की सलाह

नोट: चॉइस भरते समय कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता ध्यान से तय करें, क्योंकि सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार की मेरिट, उपलब्ध सीटों और भरी गई पसंद के आधार पर होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement