September 08, 2026 | 15:47:44
पटना: टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के अर्थशास्त्र, बी.बी.ए. एवं वाणिज्य विभागों के संयुक्त तत्वावधान में “निवेश, व्यावसायिक अर्थशास्त्र एवं उद्यमिता: अवधारणाएँ, उपकरण एवं अनुप्रयोग” विषय पर 40 घंटे के प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों को निवेश, बाजार अनुसंधान, जोखिम प्रबंधन एवं वित्तीय साक्षरता के व्यावहारिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा बिहार में स्टार्टअप एवं उद्यमिता की संभावनाओं पर विशेष बल दिया।
IQAC समन्वयक प्रो. रूपम ने पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, जबकि समन्वयक डॉ. दीपिका शर्मा ने पाठ्यक्रम की संरचना एवं विषय-वस्तु की जानकारी दी। सह-संयोजक प्रो. अंजलि प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
उद्घाटन सत्र में प्रो. शशि भूषण चौधरी, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. नूतन, डॉ. शुशोवन पालाधी, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. एस. पी. दुबे, डॉ. ओंकार पासवान, डॉ. विनय भूषण, डॉ. मुकुंद कुमार, डॉ. रागिनी एवं डॉ. चंदन कुमार मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. अवनीत भूषण, डॉ. चंदन कुमार एवं श्री नीरज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता, विश्लेषणात्मक क्षमता, जोखिम प्रबंधन एवं उद्यमशील सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।