September 08, 2026 | 15:46:27

बाढ पीड़ितो की हर संभव सहायता के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गंभीर: नीलमणि पटेल

08 Sep 2026
बाढ पीड़ितो की हर संभव सहायता के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गंभीर:  नीलमणि पटेल
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता व भाजपा नेता नीलमणि पटेल ने आज के बयान‌ जारी करते हुये कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस तीव्र गति से बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का जायजा लेते हुये पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई है वह अत्यंत ही सराहनीय व जनहित मे उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। 
 
श्री पटेल ने कहा कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों मे वैशाली के हाजीपुर व सारण के सोनपुर मे मुख्यमंत्री जी ने स्वयं कम्युनिटी किचन का जायजा लेते हुये बाढ पीड़ितो को भोजन कराई और राज्य सरकार के स्तर से सहायता राशी भी प्रदान किये। बाढ से क्षति हुई फसलो के मुआवजा भी किसानो को देने का निर्देश दिये। बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा उठाए गए इस त्वरित कदम से यह साबित हो गया कि एनडीए सरकार हर तरह से इस विपदा की घड़ी मे जन जन के साथ मजबूती से खड़ी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement