September 27, 2026 | 03:46:10

NSS दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली

26 Sep 2026
NSS दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली

पटना:  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में NSS के तत्वावधान एवं IQAC के मार्गदर्शन में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली, जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रभाव: चुनौतियाँ, समाधान और युवाओं की भूमिका” था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने NSS स्वयंसेवकों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन की महत्वपूर्ण वाहक है और विद्यार्थी अपने व्यवहार एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का प्रमुख संदेश था—“प्लास्टिक मुक्त हो हमारा परिवेश, तभी स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य।” स्वयंसेवकों ने एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने, कपड़े एवं जूट के थैले अपनाने तथा प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक किया।

संगोष्ठी में प्लास्टिक प्रदूषण से उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों, मानव स्वास्थ्य पर इसके संभावित प्रभावों तथा समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रुपम,  प्रो. विजय कुमार सिन्हा, डॉ. हंस कुमार सिंह; डॉ. प्रशांत कुमार; डॉ. सुशोभन पालधी; डॉ. सोनू प्रताप चौधरी; डॉ. नूतन कुमारी,डॉ. उमेश कुमार, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी; डॉ. सुनीता कुमारी; डॉ. रवि प्रभाकर एवं डॉ. नूपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement