October 03, 2026 | 03:58:21
पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सवर्क की कक्षाओं, परीक्षा व्यवस्था और समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर शोधार्थी शिवम कुमार पाराशर ने कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और शोधार्थियों के हित में किए गए प्रयासों के लिए कुलपति का आभार जताया और उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया।
शिवम कुमार पाराशर ने टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्रधानाचार्य एवं डीएसपीएमयू, रांची के पूर्व कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य से भी मुलाकात की। उन्होंने पीएचडी परीक्षा के दौरान सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, शांतिपूर्ण माहौल और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रधानाचार्य को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
शिवम कुमार पाराशर ने कहा कि दोनों शिक्षाविदों का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर अंकित भारद्वाज और राजीव कुमार भी मौजूद रहे।