August 27, 2026 | 09:46:55

पंजाब चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान

26 Aug 2026
पंजाब चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान

लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है। मायावती ने साफ किया है कि बसपा पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

मायावती ने पार्टी की पंजाब इकाई के साथ बैठक में संगठन और जनाधार बढ़ाने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति से पार्टी को सीटों और वोट प्रतिशत में नुकसान हो सकता है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी प्रभावित होता है।

बसपा प्रमुख ने पार्टी नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी चुनाव में मेहनती व ईमानदार उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी बसपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

मायावती के इस ऐलान से पंजाब की चुनावी सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि अकेले चुनाव लड़ने की बसपा की रणनीति राज्य के राजनीतिक समीकरणों को कितना प्रभावित करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement