August 30, 2026 | 11:11:19

रक्षाबंधन पर महिला सिपाहियों को 4700 स्कूटी, महिला सुरक्षा को मिलेगा बल

29 Aug 2026
रक्षाबंधन पर महिला सिपाहियों को 4700 स्कूटी, महिला सुरक्षा को मिलेगा बल
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उन्नति व आत्मनिर्भरता की दिशा में महिला विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि महिला विश्वविद्यालय में कुलपति से लेकर प्रिंसिपल सहित अन्य कर्मचारी महिला ही होंगे इसलिए इस विश्वविद्यालय में सभी वर्गों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी एव महिलाओं के लिए स्वतंत्र व सुरक्षित वातावरण का परिकल्पना संभव हो सकेगा ।

मोर्चा नेताओं ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर बिहार पुलिस के महिला सिपाहियों को बड़े पैमाने पर लगभग 4700 स्कूटी देकर बिहार के महिलाओं छात्रों की सुरक्षा की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे यह प्रमाणित हो रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार में महिलाओं के शैक्षणिक विकास सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार पूरी मजबूती से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से काम कर रहे हैं। युवाओं छात्रों और महिलाओं के समुचित विकास हेतु सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
 
Advertisement
Advertisement
Advertisement