September 10, 2026 | 22:27:47

स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा गिरा

29 Aug 2026
स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा गिरा

प्रयागराज :  प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के बीच स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे पिछले कुछ महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरने और मिट्टी खिसकने से जमीन कमजोर होने की आशंका है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंदिर के उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement