September 29, 2026 | 04:29:14

Lucknow ITI में 30 Sept को Placement Drive, Tata Motors-Hella India में मौका!

28 Sep 2026
Lucknow ITI में 30 Sept को Placement Drive, Tata Motors-Hella India में मौका!

लखनऊः   राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में 30 सितंबर 2026 को युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टाटा मोटर्स लिमिटेड तथा हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप ड्राइव एवं मेगा कैंपस प्लेसमेंट अभियान आयोजित किया जाएगा। दोनों कंपनियों के लिए चयन प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई अलीगंज परिसर में होगी।

टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर
टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु जॉइनिंग की तिथि तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 10वीं की परीक्षा नियमित रूप से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना तथा एससीवीटी/एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई/एनटीसी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

अप्रेंटिसशिप के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, सीओपीए/पासा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, मशीनिस्ट, ड्राफ्ट्समैन, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग आदि ट्रेड के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 13,870 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ निरूशुल्क कैंटीन, 10 किलोमीटर तक परिवहन सुविधा, दो सेट यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज एवं पीपीई उपलब्ध कराए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रोफाइल स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जॉइनिंग की जाएगी।

ऐसे अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे जो पूर्व में टाटा मोटर्स लखनऊ में कार्यरत रहे हों, पिछले 90 दिनों में चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर चुके हों अथवा शंगडन से अप्रेंटिसशिप कर चुके हों।

हेला इंडिया में डिप्लोमा एवं बीएससी उत्तीर्ण युवाओं के लिए मेगा प्लेसमेंट
हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुड़गांव, हरियाणा स्थित प्लांट के लिए डीएटी पद (मैन्युफैक्चरिंग) पर मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इसमें मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अथवा बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
इसके लिए वर्ष 2020 से 2025 तक के पासआउट अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है तथा पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 19,000 रुपए प्रतिमाह इन-हैंड वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त निःशुल्क बस परिवहन, भोजन/स्नैक्स तथा 14 पेड लीव (सीएल-7 एवं एसएल-7) की सुविधा उपलब्ध होगी। एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप पूर्ण करने के बाद प्रदर्शन के आधार पर कंपनी में स्थायी नौकरी का अवसर भी मिलेगा।

समय से पहुंचे अभ्यर्थी
प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ परिसर में अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रतियों तथा फोटो के साथ समय से उपस्थित होकर अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement