September 10, 2026 | 22:13:13

PM मोदी का SCO दौरा, पुतिन से मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर

31 Aug 2026
PM मोदी का SCO दौरा, पुतिन से मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले 26वें SCO शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और बदलते वैश्विक हालात पर चर्चा होगी।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी तय है। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

इसके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की संभावित मुलाकात पर भी नजर रहेगी। ऐसे में बिश्केक में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मौजूदगी को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement