September 10, 2026 | 22:29:01
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बेहद भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि उत्तराखंड, झारखंड और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश का असर आने वाले दिनों में भी जारी रहने का अनुमान है।