September 10, 2026 | 21:37:42
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने देश का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओलिय दाराजाली दोस्तलिक’ (Oliy Darajali Dustlik) प्रदान किया। यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान के लिए दिया गया है।
सम्मान स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और दोनों देशों की सदियों पुरानी दोस्ती को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ‘दोस्तलिक’ यानी दोस्ती, भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों की भावना को दर्शाता है।